Contact Form

Name

Email *

Message *

Thursday, December 26, 2024

विराट कोहली ने कोंस्टास को टक्कर मारी, आईसीसी ने की ये कार्रवाई

 

विराट कोहली ने कोंस्टास को टक्कर मारी, आईसीसी ने की ये कार्रवाई


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन ऐसा विवाद हो गया, जिसके कारण विराट कोहली और सैम कोंस्टास सुर्ख़ियों में आ गए हैं.

बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफ़ी का चौथा टेस्ट गुरुवार से मेलबर्न में शुरू हुआ है.

इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सैम कोंस्टास और उस्मान ख़्वाजा ने पारी की शुरुआत की. सैम कोंस्टास का ये पहला टेस्ट है. कोंस्टास सिर्फ़ 19 साल के हैं और अपनी बल्लेबाज़ी के कारण चर्चित रहे हैं.

                         

Wednesday, December 25, 2024

 सरकारी खजाने से चुराए 21 करोड़, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया 4 BHK फ्लैट, होश उड़ा देगा 13 हजार सैलरी वाले का कारनामा



छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया। हर्षल कुमार नाम के कर्मचारी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे चुराए। वह मुख्य रूप से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। 

                            

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 करोड़ 59 लाख का घोटाला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। यहां के एक सरकारी कर्मचारी ने करोड़ों की धांधली करके BMW कार और बाइक खरीदी। यहां तक कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 4BHK फ्लैट गिफ्ट किया। यह कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था और उसकी तनख्वाह सिर्फ 13,000 रुपये थी।



सरकारी स्पोर्ट्स क्लब के खजाने से चुराए 21.59 करोड़



छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया। हर्षल कुमार अनिल क्षीरसागर नाम के इस कर्मचारी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे चुराए। आरोपी मुख्य रूप से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था।



Advertisement



21.59 करोड़ रुपये के मामले में मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने औरंगाबाद एयरपोर्ट के पास 4बीएचके फ्लैट की तलाशी ली। अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक फ्लैट की तलाशी ली, लेकिन उन्हें केवल घरेलू सामान ही मिला। आरोपी द्वारा इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भी मदद ली गई थी जिनमें यशोदा शेट्टी और उसके पति बी के जीवन शामिल थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से सभी अकाउंट्स और जुड़े हुए दस्तावेज जप्त करते हुए फ्रीज कर लिए गए हैं। पुलिस को शक है कि इसमें कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं।



Close Player



कैसे किया स्कैम?



मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर खेल विभाग के पुराने लेटरहेड का इस्तेमाल किया और बैंक को एक ईमेल भेजा, जिसमें खेल परिसर के बैंक खाते से जुड़े ईमेल पते को बदलने का अनुरोध किया गया था। उसने सिर्फ एक अक्षर बदलकर एक समान ईमेल पता तैयार किया था। मुख्य आरोपी नए बनाए गए ईमेल को उपयोग करने में सक्षम था। फिर उसने जालना रोड पर एक राष्ट्रीयकृत बैंक के साथ डिवीजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कमेटी के खाते के लिए नेटबैंकिंग सर्विस एक्टिव की। पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई से 7 दिसंबर 2024 के बीच कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपने और 12 अन्य बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इनमें से एक खाते में 3 करोड़ रुपये आए।



BMW कार, एसयूवी और BMW बाइक खरीदी



जांच में पता चला है कि फरार कंप्यूटर ऑपरेटर ने 1.2 करोड़ की एक बीएमडब्ल्यू कार, 1.3 करोड़ की एक और एसयूवी, 32 लाख की एक बीएमडब्ल्यू मोटरसाइकिल और एक आलीशान 4BHK फ्लैट खरीदा है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हीरे जड़े चश्मे का भी ऑर्डर दिया था। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार और बाइक को पहले ही जब्त कर लिया है। जांच में पता लगा कि आरोपी में 12 अलग-अलग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे।



फिलहाल पुलिस की इकोनामिक ऑफेंस विंग दफ्तर में जुड़े हुए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अधिकारी दीपक कुलकर्णी ने जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई

करा

बुद्ध और नालागिरी हाथी


 बुद्ध और नालागिरी हाथी

बुद्ध का ममेरा भाई देवदत्त सदा ही बुद्ध को नीचा दिखाने की चेष्टा में लगा रहता था, मगर उसे हमेशा मुँह की ही खानी पड़ती थी।

एक बार बुद्ध जब कपिलवस्तु पहुँचे तो अनेक कुलीन शाक्यवंसी राजकुमार उनके अनुयायी बने। देवदत्त भी उनमें से एक था।

                       

कुछ समय पश्चात् देवदत्त ने भी कुछ जादुई शक्तियाँ प्राप्त कीं और एक बार उनका प्रदर्शन मगध के भावी सम्राट अजातशत्रु के समक्ष किया। वहाँ वह एक शिशु के रुप में प्रकट हुआ जिसने साँप की मेखला बाँधी हुई थी। तभी से अजातशत्रु उसे परम आदर की दृष्टि से देखा करता था।

कुछ दिनों के बाद देवदत्त मगध से लौट कर जब संघ में वापिस आया तो उसने स्वयं को बुद्ध से श्रेष्ठ घोषित किया और संघ का नेतृत्व करना चाहा। भिक्षुओं को बुद्ध से विमुख करने के लिए उसने यह कहा हैं कि बुद्ध तो बूढ़े हो चुके थे और सठिया गये हैं। किन्तु भिक्षुओं ने जब उसकी कोई बात नहीं सुनी तो वह बुद्ध और संघ दोनों से द्वेष रखने लगा।

खिन्न होकर वह फिर वापिस मगध पहुँचा और अजात शत्रु को महाराज बिम्बिसार का वध करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि बिम्बिसार बुद्ध और बौद्धों को प्रचुर प्रश्रय प्रदान करते थे। प्रारंभिक दौर में बिम्बिसार को मरवाने की उसकी योजना सफल नहीं हुई। अत: उसने सोलह धुनर्धारियों को बुद्ध को मारने के लिए भोजा। किन्तु बुद्ध के व्यक्तित्व से प्रभावित हो सारे उनके ही अनुयायी बन गये।

क्रोध में देवदत्त ने तब बुद्ध पर ग्रीघकूट पर्वत की चोटी से एक चट्टान लुढ़काया जिसे पहाड़ से ही उत्पन्न हो दो बड़े पत्थरों ने रास्ते में ही रोक दिया।

देवदत्त के क्रोध की सीमा न रही। उसने एक दिन मगध राज के अस्तबल में जाकर एक विशाल हाथी नालगिरी को ताड़ी पिलाकर बुद्ध के आगमन के मार्ग में भेज दिया। नालगिरी के आगमन से सड़कों पर खलबली मच गई और लोग जहाँ-तहाँ भाग खड़े हुए। तभी बुद्ध भी वहाँ से गुजरे। ठीक उसी समय एक घबराई महिला अपने बच्चे को हाथी के सामने ही छोड़ भाग खड़ी हुई। जैसे ही नालगिरि ने बच्चे को कुचलने के लिए अपने पैर बढ़ाये बुद्ध उसके ठीक सामने जा खड़े हुए। उन्होंने हाथी के सिर को थपथपाया। बुद्ध के स्पर्श से नालगिरि उनके सामने घुटने टेक कर बैठ गया।

नालगिरि हाथी की इस घटना से देवदत्त मगध में बहुत अप्रिय हुआ और उसे तत्काल ही नगर छोड़ कर भागना पड़ा।

तेनालीराम बने महामूर्ख

तेनालीराम बने महामूर्ख

विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय होली का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाते थे। इस अवसर पर हास्य-मनोरंजन के कई कार्यक्रम होते थे। हर कार्यक्रम के सफल कलाकार को पुरस्कार भी दिया जाता था। सबसे बड़ा पुरस्कार ‘महामूर्ख’ की उपाधि पाने वाले को दिया जाता था।
कृष्णदेव राय के दरबार में तेनालीराम सब का मनोरंजन करते थे। वह बहुत तेज दिमाग के थे। उन्हें हर साल का सर्वश्रेष्ठ हास्य-कलाकर का पुरस्कार तो मिलता ही था, ‘महामूर्ख’ का खिताब भी हर साल वही जीत ले जाते। दरबारी इस कारण से उनसे जलते थे। उन्होंने एक बार मिलकर तेनालीराम को हराने की युक्ति निकाली।

                            


इस बार होली के दिन उन्होंने तेनालीराम को खूब छककर भंग पिलवा दी। होली के दिन तेनालीराम भंग के नशे में देर तक सोते रहे। उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा दोपहर हो रही थी। वह भागते हुए दरबार पहुंचे। आधे कार्यक्रम खत्म हो चुके थे।

कृष्णदेव राय उन्हें देखते ही डपटकर पूछ बैठे, “अरे मूर्ख तेनालीराम जी, आज के दिन भी भंग पीकर सो गए?”

राजा ने तेनालीराम को मूर्ख कहा, यह सुनकर सारे दरबारी खुश हो गए। उन्होंने भी राजा की हां में हां मिलाई और कहा, “आपने बिल्कुल ठीक कहा, तेनालीराम मूर्ख ही नहीं महामूर्ख है।”

जब तेनालीराम ने सब के मुंह से यह बात सुनी तो वे मुस्कराते हुए राजा से बोले, “धन्यवाद महाराज, आपने अपने मुंह से मुझे महामूर्ख घोषित कर आज के दिन का सबसे बड़ा पुरस्कार दे दिया।”

तेनालीराम की यह बात सुनकर दरबारियों को अपनी भूल का पता चल गया, पर अब वे कर भी क्या सकते थे? क्योंकि वे खुद ही अपने मुंह से तेनालीराम को महामूर्ख ठहरा चुके थे। हर साल की तरह इस साल भी तेनालीराम ‘महामूर्ख’ का पुरस्कार जीत ले गए।

आख़िर कैसे हुई 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की शुरुआत? जानिए इसकी दिलचस्प कहानी...



  आख़िर कैसे हुई 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की शुरुआत? जानिए इसकी दिलचस्प कहानी...


Story Behind Chrismas Day: क्रिसमस 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसका कनेक्शन सैंटा क्लॉज से भी है, जिनका असली नाम सांता निकोलस है। यीशु और सांता दोनों ने लोगों की सहायता की, इसलिए क्रिसमस पर सैंटा बच्चों को उपहार देते हैं। यीशु का जन्म बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था।

                            

                            

Chrismas Day History in Hindi: क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। 25 दिसंबर को हर साल इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। ईसाई लोग तरह-तरह के केक बनाकर अपनों के साथ खुशी बांटते हैं। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। ईसाई धर्म के अनुसार, यीशु का जन्म बेथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था। सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने 221 ई. में सबसे पहले 25 दिसंबर को यीशु का जन्मदिन मनाने का फैसला किया था। तब से लेकर आज तक दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। चर्च में क्रिसमस की घंटियां बजती हैं, रंग-बिरंगी रोशनियां जगमगाती हैं और सुंदर सजावट होती ह


रोमन लोग मानते थे कि 25 दिसंबर को सर्दियों में सूर्य का जन्म होता है। एक और मान्यता यह भी है कि यीशु की माँ मैरी 25 मार्च को गर्भवती हुई थीं। नौ महीने बाद, 25 दिसंबर को यीशु का जन्म हुआ।



सैंटा क्लॉज का असली नाम और कहानी



क्रिसमस पर यीशु का जन्म हुआ था, लेकिन इसे सैंटा क्लॉज के नाम से क्यों मनाया जाता है? सैंटा का असली नाम सांता निकोलस था। यह कहानी 280 ईस्वी में तुर्की में शुरू हुई। सांता उत्तरी ध्रुव में अपनी पत्नी मिसेज क्लॉज के साथ रहते थे। वे सफेद दाढ़ी वाले खुशमिजाज इंसान थे, जिनके दिल में दया भावना कूट-कूट कर भरी थी। संत निकोलस जरूरतमंद और बीमार लोगों की मदद करते थे।



क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री की सजावट



क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि सैंटा उन्हें ढेर सारे उपहार देंगे। क्रिसमस का त्यौहार बच्चों के लिए खास होता है। वे नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयां खाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। क्रिसमस ट्री सजाना इस त्यौहार का खास हिस्सा है। लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं। बच्चे सैंटा क्लॉज का बेसब्री से इंतजार करते हैं।



स्किन के लिए सुबह इन ड्रिंक्स को पीना बेहद फायदेमंद | Morning Drinks For Natural Glowing Skin

 स्किन के लिए सुबह इन ड्रिंक्स को पीना बेहद फायदेमंद | Morning Drinks For Natural Glowing Skin.          

          

 आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं इसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. चाहे वह खानपान हो या लाइफस्टाइल की अन्य आदतें, सभी हमारे स्किन केयर (Skin Care) में बड़ी भूमिका निभाती हैं. हमें पता होना चाहिए कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं. अगर सिर्फ मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन (Morning Skin Care Routine) बदलने से हमें एक नेचुरल ग्लोइंग स्किन मिल जाती है तो भला इसमें क्या बुरा है, लेकिन ज्यादातर लोग आलस की वजह से एक अच्छा स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) फॉलो नहीं करते हैं और बाकी लोगों से पीछे रह जाते हैं. चमकदार स्किन (Glowing Skin) पाना हर किसी की ख्वाइस होती है. खराब स्किन जिसमें त्वचा पर झाइयां, दाग धब्बे और डलनेस हमारे अंदर की गंदगी की वजह से हो सकती है. ऐसे में हमें सबसे पहले अंदर की खूबसूरती को बनाए रखने की जरूरत है. यहां ऐसी 5 ड्रिंक्स (Drinks) हैं जिन्हें सुबह उठने के बाद सबसे पहले सेवन करने से आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलने की उम्मीद है. बशर्ते आप इसे रेगुलर बेसिस पर करें.

स्किन के लिए सुबह इन ड्रिंक्स को पीना बेहद फायदेमंद | Morning Drinks For Natural Glowing Skin

पानी के साथ अपना दिन शुरू करने के अलावा आप अपनी चमकदार स्किन के कुछ अन्य ड्रिंक्स को भी अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. यहां जानिए.

1. नींबू पानी में शहद मिलाकर पिएं

गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करने से ये स्किन के लिए कमाल का काम कर सकता है. नींबू का रस त्वचा रोग पैदा करने वाले फंगल के खिलाफ लड़ने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन सी होता है जो त्वचा जवां बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है. ये हेल्दी स्किन सेल्स को बढ़ावा देता है

2. फलों का रस पिएं

आपको सुबह सबसे पहले ताजा फलों को निचोड़ना है और उसके रस का सेवन करना है वह भी रेसों के साथ यानि आपको जूस को छानने के लिए छननी का इस्तेमाल नहीं करना है. आप सेब के जूस का सेवन कर सकते हैं. सेब में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो स्किन पर समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकने में मदद करते हैं, आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं. इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो स्किन सेल्स को रिजनरेट करने में मदते हैं. इसके साथ ही आप संतरे का जूस पी सकते है

3. ग्रीन टी का सेवन करें

ग्रीन टी का सेवन करने से आपको मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है. इसके साथ ही ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एक फ्लेवोनोइड होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है जो त्वचा की उम्र बढ़ने में देरी करता है और एंटी एजिंग प्रभाव देता ह

4. सब्जियों का जूस पिएं

सब्जियों का जूस विटामिन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है और स्किन के लिए कमाल कर सकता है. अपने दिन की शुरुआत एक गिलास ताजा सब्जियों के रस के साथ करने से स्किन को नेचुरल ग्लो पाने में मिल सकती है.

 

5. खीरा और पालक का जूस

खीरा और पालक का जूस स्किन को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है. ये न सिर्फ स्किन को हाइड्रेट रखता है बल्कि बॉडी को भी डिटॉक्स कर सकता है और ग्लोइंग स्किन के लिए शरीर के गंदगी को बाहर निकालना कितना जरूरी है ये आप भी जानते है

Tuesday, December 24, 2024

KVS Admission 2025: बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय में सीट पाने का मौका, जल्दी करें आवेदन

 

KVS Admission 2025: बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय में सीट पाने का मौका, जल्दी करें आवेदन

                 

(KVS Admission 2025) केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025 के लिए अपने स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक शानदार मौका है उन माता पिता के लिए, जो अपने बच्चों को बढ़िया शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं। केंद्रीय विद्यालय अपनी बढ़िया शिक्षा प्रणाली, अनुभवी शिक्षक, और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है, जिससे देश के किसी भी कोने से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखें ताकि आप इस मौके से वंचित न रहें। इस लेख में, हम आपको KVS एडमिशन से जुड़ी योजना, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

KVS Admission 2025

राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा: KVS का उद्देश्य सभी बच्चों को समान और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है।

मॉडर्न सुविधाएं: हर स्कूल में लैब, लाइब्रेरी, और खेलकूद की सुविधाएं।

नॉमिनेशन सिस्टम: कुछ विशेष कैटेगरी के लिए सीटें आरक्षित हैं, जैसे सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मी, आदि।

ऑनलाइन आवेदन: इस साल आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन 2025 : पात्रता

आयु सीमा: कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 5 से 7 वर्ष होनी चाहिए।

विशेष श्रेणियां:

सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता।

रक्षा कर्मियों और ट्रांसफर योग्य नौकरी वालों के बच्चों को लाभ।

स्थान: केवल उन्हीं बच्चों का एडमिशन होगा, जिनके अभिभावक विद्यालय के निकट क्षेत्र में रहते हैं।

और देखो : फौजी बनने का सुनहरा मौका, ITBP में निकली कांस्टेबल भर्ती

जरूरी दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र।

आवास प्रमाण पत्र।

माता-पिता का नौकरी प्रमाण पत्र।

पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड (यदि लागू हो)।

पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं: KVS की आधिकारिक वेबसाइट (kvsonlineadmission.kvs.gov.in) पर विजिट करें।

रजिस्ट्रेशन करें: अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।

फॉर्म भरें: बच्चे की पूरी जानकारी सही-सही भरें।

दस्तावेज अपलोड करें: सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

फीस जमा करें: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी जांचने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अगर आप भी अपने बचे को KVS मे एडमिशन करवाना कहते है तो जल्दी करें! आवेदन की प्रक्रिया सीमित समय तक ही खुली है। यह मौका आपके बच्चे के भविष्य को नई दिशा देने का सुनहरा अवसर हो सकता है।
तो दोस्तों अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।

विराट कोहली ने कोंस्टास को टक्कर मारी, आईसीसी ने की ये कार्रवाई

  विराट कोहली ने कोंस्टास को टक्कर मारी, आईसीसी ने की ये कार्रवाई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन ऐस...